DLCC/DLRC समिति की सम्पन्न बैठक में जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में अनुमण्डलवार ऋण कैम्प आयोजित करने के लिए निर्देश दिया गया है। जिसके आलोक में जिला अग्रणी प्रबंधक, बक्सर द्वारा जनवरी 2025 में अनुमंडलवार मेगा ऋण शिविर आयोजित करने हेतु तिथि निर्धारित की गयी है, जो निम्नवत हैः-*
*दिनांक 22.01.2025 को डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड कार्यालय डुमराँव एवं दिनांक 23.01.2025 को बक्सर अनुमंडल अंतर्गत उद्योग विभाग औद्योगिक क्षेत्र बक्सर में निर्धारित किया गया है।*
*उक्त मेगा ऋण शिविर में के0सी0सी0 (फसल, गाय एवं मत्स्य), पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0एफ0एम0ई0, पी0एम विश्वकर्मा एवं अन्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं तथा सभी प्रकार के पर्सनल ऋण से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे।