आगामी वसंत पंचमी पर्व 2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 01 फरवरी 2025 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में संयुक्त बैठक की गई।*
*बैठक में बताया गया कि बक्सर जिला अंतर्गत कुल 390 प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसमें से लाइसेंसी पूजा पंडालों की संख्या 325, लाइसेंसी विसर्जन जुलूस की संख्या 323, संवेदनशील स्थानों की संख्या 103, सीसीटीवी लगे स्थलों की संख्या 108, एंटी रोमियो गठित दलों की संख्या 08 एवं चिन्हित विसर्जन घाटों की संख्या 82 है।*

*संवेदनशील स्थलों पर 120 दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 33 गश्ती दल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।*
*विसर्जन स्थल पर कुल 07 दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। साथ ही 01 गश्ती दल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।*
*जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में सभी पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा एवं आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव इसका अनुश्रवण करेंगे।*
*अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर एवं डुमरांव को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में कृत्रिम तालाब की व्यवस्था एवं साफ सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। कृत्रिम पोखर में प्रतिमा विसर्जन के उपरांत उनके अवशेष कपड़े को प्रॉपर रूप से डिस्पोजल कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रतिमा विसर्जन हेतु निर्धारित मार्ग पर पूर्व से ही सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।*
*नजारत उपसमाहर्ता बक्सर को निर्देश दिया गया के प्रतिमा विसर्जन के क्रम में निर्धारित मार्ग पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी कराना सुनिश्चित करेंगे।*
*कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया की प्रतिमा विसर्जन के क्रम में निर्धारित मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत आपूर्ति तारों का समय से पूर्व मरम्मती कराना सुनिश्चित करेंगे।*
*अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को निर्देश दिया गया कि उक्त अवसर पर जांच कर सुनिश्चित हो लेंगे कि सभी सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में है। आवश्यकतानुसार संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने की कार्रवाई करेंगे।*
*पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र बक्सर को निर्देश दिया गया कि वज्र वाहन के साथ आधा दंगा पार्टी बक्सर नगर थाना एवं आधा दंगा पार्टी डुमराव थाना पर प्रतिनियुक्त करेंगे जो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव के निदेश पर कार्य करेंगे।*
*अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को निर्देश दिया गया कि अग्निशाम का एक-एक यूनिट सरस्वती पूजा के अवसर पर तैयारी हालत में मॉडल थाना बक्सर नगर एवं डुमरांव थाना पर प्रतिनियुक्ति करेंगे एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में कार्य करेंगे।*
*अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव सोशल मीडिया पर साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।*
*असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि जीवन रक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक टीम एवं 24×7 एंबुलेंस की सेवा उपलब्ध रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।*
*सभी थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले मूर्तियों का विसर्जन चिन्हित स्थलों पर कराने के क्रम में सतर्कता बरतना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही गोताखोर आदि का आवश्यकतानुसार व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।