Mon. Apr 20th, 2026

बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने आज लोकसभा में बजट पेश होने पर बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित मंत्री निर्मला सीतारमण को दिया धन्यवाद। श्री तिवारी ने hb कहा कि इस वर्ष का बजट मिडिल क्लास वालों के लिए बहुत ही लाभकारी है जहां आयकर के दायरा को केंद्र सरकार ने दुगुना कर दिया है वहीं किसानों के लिए KCC की सीमा बढ़ा कर 3 लाख कर दी गई जो किसानों के लिए वरदान साबित होगा। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार में मखाना बोर्ड बनाने का निर्णय लिया जिससे बिहार में रोजगार बढ़ेगा एवं बिहार का विकास तेजी से होगा। श्री तिवारी ने कहा केंद्र सरकार ने कोशी को एक बड़ी सौगात दी है वहीं हर वर्ग का बजट में विशेष ध्यान दिया है। श्री तिवारी ने कहा कि यह बजट व्यापारियों के लिए खुशी का सौगात लेकर आया है वहीं विद्यार्थियों के लिए IIT, मेडिकल में सीटों की संख्या बढ़ाकर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। श्री तिवारी ने कहा कि महिला, बुजुर्ग, किसान, मध्यम वर्ग सबके लिए मोदी सरकार ने तोहफा दिया है। श्री तिवारी ने कहा कि कैंसर पीड़ितों की संख्या बड़ी बढ़ोतरी हो रही है मोदी सरकार ने इनपर विशेष ध्यान दिया है ताकि इनका इलाज सही तरीके से हो सकें। श्री तिवारी ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए स्किल डेवलपमेंट पर मोदी सरकार विशेष जोड़ दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!