Sat. Jun 6th, 2026

भारतीय जनता पार्टी तथा एनडीए समर्थित बक्सर के लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने अपने संसदीय चुनाव कार्यालय बाईपास रोड बक्सर में भारतीय जनता पार्टी के सभी कनिष्ठ वरिष्ठ पदाधिकारीयों
एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की । जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा ,अनुसुचित मोर्चा के सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को किस तरह सामाजिक, सांगठनिक और भाईचारे की दृष्टिकोण को अपनाते हुए,समाज में समरसता का भाव सजाते हुए लोगों के दिलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को किस तरह पहुंचाया जाय ताकि आने वाले चुनाव में उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा सके। प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश और समाज हित में क्या जरुरी है बखुबी जानतें एवं समझते हैं।उधर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश और देशवासियों के लिए मेहनत की प्रकाष्ठा को पार करते हुए जनकल्याण में लगे हुए हैं।इतना ही नही देश के अन्दर कुछ देश विरोधी ताकतें भी कभी कभी सर उठा रही हैं उसके लिए भी मोदी जी इन इन्डी गठबंधन वालों को,सारे भ्रष्टाचारीयों को जगह पर पहुंचाने के लिए भी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं ताकि देश और देशवासियों को सकुन की नींद आ सके। बैठक में उपस्थित अनुसुचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विकास की जो गंगा बही है वो भारत के हर घरो में उज्जवला योजना के तहत् चमकने का काम कर रही हैं। अगर भारत में हर घर में जीरो बैलेंस पर खाता खुला है तो उसमें सबसे ज्यादा दलित महिलाओं का नाम है।अगर महिलाओ को सम्मान दिया है तो हर घर में शौचालय इसका उदाहरण है।अगर हर किसानों को सम्मान दिया गया है तो वो है “किसान सम्मान निधि”। ऐसे बहुत से मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाऐ है जो भारत के गरीब परिवार,महिलाऐं, बुढ़े और बच्चे मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करने से नही हिचकते हैं।और गांव के ऐसे लाभार्थी मोदी जी के 400 पार मिशन को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए “फिर एक बार मोदी सरकार” का नारा लगाते नही थकते हैं। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, लोकसभा सह प्रभारी अखिलेश सिंह, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह,रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट,बिन्धयाचल पाठक, पूनम रविदास, जयप्रकाश राय अध्यक्ष किसान मोर्चा, सौरभ तिवारी अध्यक्ष भाजयुमो, विवेक चौधरी अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,अशोक राम अध्यक्ष अनुसुचित मोर्चा तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!