Sat. Apr 18th, 2026

कायस्थ परिवार के जिला कार्यालय में कायस्थ परिवार के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ बक्सर के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी की 54 वां पुण्यतिथि मनाई गई। उक्त पुण्यतिथि पर श्री श्रीवास्तव ने कहा की शास्त्री जी पढ़ाई के समय काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की थी जिसके चलते उनको शास्त्री भी कहा जाता था शास्त्री भी कहा जाता था शास्त्री जी हमेशा से ईमानदारी और सादगी का प्रतीक बनकर रहें है तथा उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था तथा हरित क्रांति एवं श्वेत क्रांति की नींब भी रखा था और 9 जून 1964 को कई मोड़ो से गुजरते हुए प्रधानमंत्री दूसरे प्रधानमंत्री के पद पर पदस्थापित हुए तथा वे भारत रत्न से सम्मानित भी हुए जिनकी मृत्यु 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में पाकिस्तान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद रहस्यमय ढंग से हो गई ।उक्त पुण्यतिथि के कार्यक्रम पर मुख्य रूप से राजेश सिन्हा, वैदेही श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव गुरु लाल सुरेन्द्र यादव अजय कुमार तिवारी, विकाश श्रीवास्तव,आकाश श्रीवास्तव,पियूष सिन्हा राकेश यादव, सुरेश वर्मा, शेषनाथ सिंह के कलावे अन्य समाज सेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!