Wed. Sep 16th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अन्तर्गत बक्सर जिले में कुल लक्ष्य 992 के विरूद्ध 840 लाभुकों को गाड़ी दी गयी एवं उनका सब्सिडी भुगतान किया जा चुका है। जो लक्ष्य का 85% है। इसी के अन्तर्गत 22 एम्बुलेंस को प्रत्येक प्रखण्ड में 02-02 लाभार्थियों द्वारा क्रय किया गया है। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को इस माह 100% लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित कर इसके लिए समय समय पर विकास मित्र, एजेन्सी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी एवं लाभार्थी के साथ बैठक करने का निदेश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर एंव अनुमण्डल पदाधिकारी स्वयं भी प्रत्येक प्रखण्ड में इस योजना की समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे। ग्राम परिवहन योजना मैं बक्सर के सभी प्रखंडों में 02-02 एम्बुलेंस, देंगी अपनी सेवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!