Tue. Apr 21st, 2026

सिद्धाश्रम धाम में सर्वजन कल्याण सेवा समिति द्वारा इस वर्ष 17th धर्म आयोजन में श्री मार्कंडेय पुराण की कथा एवं श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन आज दिनांक 13 जून 2025 को हुआ। बक्सर नगर में प्रथम बार आयोजित श्री मार्कंडेय पुराण कथा यज्ञ की शोभायात्रा जलभरी प्रातः 7:30 बजे श्री रामेश्वर नाथ मंदिर से होते हुए पी रोड, पुराना अस्पताल , मेन रोड, जमुना चौक, मॉडल थाना होते हुए रामरेखा घाट पर जल भरी किया गया ।हजारों श्रद्धालुओं ने इसमें सहर्ष भाग लिया। गाजा बlजा के साथ ताम्र एवं पीतल के कलश तथा श्री मार्कंडेय पुराण का ग्रंथ लेकर भक्तगण नगर ब्राह्मण किए ।माताएं कलश अपने मस्तक पर रखकर तथा पुरुष दिव्य ग्रंथ मार्कंडेय पुराण लेकर भक्ति में वातावरण का सृजन करते हुए शोभायात्रा को पूर्ण किए। भगवान नाम का संकीर्तन के साथ जयकारा की नाद से बक्सर नगर गुंजायमान हो गया ।चारों तरफ धर्म में वातावरण का परिदृश्य विद्यमान हो गया ।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संध्या काल 4:00 बजे से संत सम्मेलन हुआ। श्री मार्कंडेय पुराण की महात्म की कथा को आगे बढ़ाते हुए आचार्य श्री शास्त्री (कृष्णानंद )पौराणिक जी ने बताया कि श्री मार्कंडेय पुराण की कथा श्रवण से श्रोताओं का अल्प आयु में होने वाली मृत्यु का योग टल जाता है तथा दीर्घायु की प्राप्ति होती है। यह मार्कंडेय पुराण के मुख्य वक्ता चार पक्षी हैं तथा श्रोता व्यास शिष्य सभी धर्म शास्त्रों के ज्ञाता जैमिनी। महाभारत के गुण रहस्य तथा गोपनीय विषयों का चारों पक्षियों ने सुंदरतम ढंग से सरल एवं सुबोध शैली में उद्घाटन किया है। यह सभी पक्षी शास्त्रों, वेद ,उपनिषद तथा पुराण के ज्ञाता है ।जैसे सूक नामक पक्षी का भागवत, काग भूसुंडी का रामायण ग्रंथ है वैसे ही द्रोण के पुत्र पिंगlक्ष ,वीबोध – सुपुत्र एवं सुमुख इन चार पक्षियों द्वारा गाया गया ग्रंथ मार्कंडेय पुराण है। यह पुराण महाभारत को ठीक-ठाक समझने में समर्थ है। यह पुराण 18 पुराणों में सातवें नंबर का पुराण है। इसमें कुल 9000 श्लोक हैं ।यह पुराण महाभारत की कुंजी के रूप में प्रसिद्ध है। सर्वजन कल्याण सेवा समिति द्वारा इस पुराण की कथा प्रथम बार बक्सर में आयोजित किया गया है इस पुराण के श्रवण से व्यक्ति को अपने-अपने धर्म कर्म का सम्यक बोध हो जाता है परिणाम स्वरूप श्रोता इस लोक तथा परलोक में परम सुख एवं आनंद का भागी बन जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!