Thu. Apr 23rd, 2026

आज दिन गुरुवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बक्सर के विभिन्न मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का ताता महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में गूंजते रहे मंत्र उच्चारण और कीर्तन भजन से गूंजता रहा सारा प्रांगण बक्सर पौराणिक काल से ही काफी प्रचलित है क्योंकि बक्सर में श्री राम के द्वारा निर्मित बाबा रामेश्वर नाथ मंदिर है साथ ही अहिरौली स्थित अहिल्या मंदिर है और बावन भगवान का भी मंदिर हैं बक्सर में स्थित है इससे बक्सर की पुरानी महत्त्व काफी बढ़ जाती है साथ ही बक्सर गंगा के किनारे बसे शहरों में एक पुराना शहर है महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में भव्य झांकियां कई जगहों से निकली हाथी घोड़ा ऊंट के साथ शिवजी की बारात भी बक्सर में निकली गाजे-बाजे के साथ लोग झूमते रहे शिव पार्वती के बरात में और हर हर महादेव के जय घोष से गूंजता रहा पुरा बक्सर शहर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!