
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा बक्सर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर स्थानीय रेड क्रॉस भवन में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें सर्वप्रथम रेड क्रॉस शाखा बक्सर के अध्यक्ष बक्सर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने रेड क्रॉस का झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 15 स्थानीय युवाओं जिसमे प्रमुख रूप से प्रियेश कुमार , बंटी जायसवाल, रवि कुमार शर्मा ,अखिलेंद्र चौबे , सौरव अग्रवाल इत्यादि ने अपना रक्तदान किया। दुसरी तरफ “हम जो कुछ भी करते हैं दिल से” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन व अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष श्री अंशुल अग्रवाल के अलावा उपाध्यक्ष सह बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला उप विकास आयुक्त डा महेंद्र पाल, नगर चेयरमैन श्रीमती कमरुन्निसा, सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेश चंद्र सिंन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुभारंभ की । आगन्तुक अतिथियो का स्वागत अब तक किये हुए सेवा कार्य को रेखांकित रेड क्रॉस के कार्यकारी सचिव डॉ श्रवण तिवारी व संचालन रेड क्रॉस के पूर्व अब्जर्बर सुरेश संगम ने की । अतअंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस के संस्थापक सर जॉन हेनरी डूयनेट के जन्मदिन 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है उनके तैल चित्र पर उपस्थित सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। तदुपरांत रेड क्रॉस के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों को गमले के साथ पौधे देकर सम्मानित किया तथा इस अवसर पर लगभग 20 जरूरतमंद परिवारों को किट प्रदान किया गया जिसमें हाइजेनिक किट, साबुन- सर्फ वगैरह बर्तन इत्यादि के साथ त्रिपाल प्रदान किया गया । उक्त अवसर पर अध्यक्ष सह जिला पदाधिका जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में रेड क्रॉस के किए हुए कार्यों की सराहना करते हुए सेवा कार्य को विस्तारित करने की बात कही । वही चेयरमैन श्रीमति कैमरून निशा ने रेड क्रॉस के सेवा कार्य मे हर तरह की सहयोग देने की बात कही। उक्त अवसर पर रेड क्रॉस के पूर्व चेयरमैन डा ऐ के सिंह पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ शशांक शेखर, पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, आपदा प्रभारी राज ऋषि राय, अमरनाथ ओझा, डॉ महेंद्र प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद, नंदलाल जायसवाल, दौलत चनद, बजरंगी मिश्रा, डॉ मनोज यादव मुखिया प्रतिनिधि रोहित ओझा राजद जिला अध्यक्ष शेष नाथ यादव, बैकुंठ नाथ शर्मा, प्रमोद पांडे, कमेस्वर पांडेय, वी के सिंह संजय सिंह राज नेता न भूतपूर्व सैनिक संघ के विद्या चौबे, जितेंद्र मिश्रा, डॉ वीके सिंह, शाहिद ,इफ्तार अहमद, राजऋषि सिंह, विनय सिंह नियमतुलाः फरीदी, जमाल, राम जी सिंह, बंटी साही अविनास जायसवाल मनोज राय ,प्रमोद पांडेय ,नंदू पांडेय, गुड़ु सिंह ,इत्यादि मौके पर मौजूद थे।
निवेदक -डॉक्टर श्रावण तिवारी कार्यकारी सचिव रेड क्रॉस बक्सर