Tue. Nov 3rd, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा डुमरांव प्रखंड के ग्राम नंदन में कचरा प्रबंधन इकाई का शिलान्यास एवं मुंगाव में प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया गया।*

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा स्थानीय लोगों से अपील किया गया कि अपने प्रखण्ड अंतर्गत साफ सफाई में सहयोग करें तथा सुखा एवं गीला डस्टबिन में ही घर के कचरे को सफाई कर्मी को दोनो डस्टबिन के माध्यम से उपलब्ध कराए।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्लास्टिक प्रसंस्करण इकाई को और बेहतर प्रबंधन हेतु संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही आस पास के क्षेत्र में अन्य विकासात्मक कार्य हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया।

तत्पश्चात जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय, प्रखंड कार्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरांव का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यालय में बेहतर कार्य संस्कृति हेतु संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।

*निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!