Sat. Apr 18th, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा की तीन दिवसीय सुशासन यात्रा में भाग लेने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर के जिला उपाध्यक्ष अक्षय ओझा बक्सर लौट गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में कर्नाटक से प्रारंभ हुई है, यात्रा का समापन 4 और 7 फरवरी को हुआ। जिसमें भाग लेने के लिए 14 प्रदेशों से 42 प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश पहुंचे थे। यात्रा में बक्सर का प्रतिनिधित्व अक्षय ओझा ने किया। यात्रा की शुरुआत से पहले लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया, साथ ही उत्तर प्रदेश के ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजयुमो उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशुदत्त द्विवेदी और हर्षवर्धन सिंह युवा मोर्चा महामंत्री उत्तर प्रदेश ने भी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। यात्रा का उद्देश्य विभिन्न प्रदेशों की योजना, विकास कार्य, पार्टी की संगठन कार्यप्रणाली को अन्य प्रदेशों तक पहुंचाना है। यात्रा लखनऊ होते हुए अयोध्या के दर्शन और मंदिर निर्माण देखते हुए गोरखपुर, संत कबीर नगर कुशीनगर होते हुए लखनऊ में समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!