Sat. Apr 18th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्कोर की बैठक जिला अवर निबंधक कार्यालय में आहूत की गई।*

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यालय परिसर में अवस्थित may I help you booth एवं आरटीपीएस काउंटर का नए सेक्शन का उद्घाटन किया गया। इसके उद्घाटन से आमजनों को डीड लिखवाने में आ रही समस्याओं को दूर किया जाएगा। कार्यालय उनको निशुल्क रूप से मदद करेगा। इसमें कुछ जरूरी सूचनाएं जैसे क्रेता का नाम, विक्रेता का नाम एवं पता, उनका पहचान पत्र, जमीन की विवरण, कितने मूल्य में खरीद बिक्री कर रहे हैं, भूमि की कैटेगरी क्या है तो उनका डीड जिला अवर निबंधक कार्यालय से निशुल्क विभागीय मॉडल फॉर्मेट में करवा दिया जाएगा।

जिला अवर निबंधक पदाधिकारी ने बताया कि पहले जो डीड लिखवाया जाता था उसमें अन्य भाषाओं का प्रयोग किया जाता था जिसको आम जनता समझ नहीं पाती थी इसके निराकरण हेतु मॉडल डीड के माध्यम से एक सरलीकृत भाषा (हिंदी) कर दिया गया है।

बैठक की समाप्ति के बाद जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया।

*बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, जिला अवर निबंधक पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!