
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता परशुराम चतुर्वेदी बक्सर विधानसभा के चौसा प्रखंड अंतर्गत पलिया, सॉरी, राजापुर गोसाईपुर चुन्नी मिश्रौलिया आदि दर्जनों गांव का दौरा कर किसानों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान उन्होंने अपने जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहां की किसानों को उनका हक दिलाने वाला कानून किसान विधेयक 2020 जो मोदी जी ने लागू किया वह किसानों के जीवन के लिए कनकधारा साबित होगी किसान अपना अनाज अब देश किसी भी कोने में किसी को भी बेचने के लिए स्वतंत्र हैं! आज प्रधानमंत्री जी ने बिहार को ₹14258 करोड़ की योजना का उद्घाटन किया ! यही नहीं उन्होंने हर घर को नेट से जोड़ने के लिए योजना बनाई है जिससे गांव में एक नई क्रांति जागृत होगी! अब किसान किसी दूसरे पर आश्रित नहीं रहेंगे आत्मनिर्भर बनेंगे! जनसंपर्क कार्यक्रम में भरत प्रधान श्रीमंत तिवारी उमा कांत पांडे आदि मौजूद रहे।