Tue. Aug 4th, 2026

बक्सर इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर सोमवार को दिनदहाड़े पीसी कॉलेज के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक पर सवार दो अपराधियों ने युवा अधिवक्ता कुणाल पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब अधिवक्ता अपने गांव गुरुदास मठिया से कोर्ट जा रहे थे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल अधिवक्ता को लेकर सदर अस्पताल ले गए लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया पुलिस परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है मंगलवार को अधिवक्ता संघ बक्सर के द्वारा कोर्ट गेट के सामने प्रदर्शन किया गया और अधिवक्ता के परिवार को 5000000 रुपए और एक नौकरी की मांग को लेकर रास्ता जाम किया गयाऔर समाहरणालय गेट को जाम कर दिया गया प्रशासन के समझाने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद वकीलों ने रास्ता छोड़कर बातचीत करने के लिए कोर्ट परिषद में चले गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!