आज बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ जिला बक्सर के कार्यालय प्रांगण में देश का 77वाँ सेना दिवस समारोह मनाया गया जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह तथा संचालन राज्य के मशहूर मंच उद्घोषक जयप्रकाश जिद्दी और अवधेश मास्टर ने किया कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष द्वारा झंडा तोलन के बाद राष्ट्रीय गान के साथ हुआ तत्पश्चात 30 बिहार एनसीसी बटालियन के कैडिट द्वारा रंगारंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय संस्कृती को पेश किया गया मुख्य रूप से देश भक्ति कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहे ।मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल तथा लेफ्टिनेंट जनरल एवीएसएम,यू वाई एस एम, एवीएस एस के सिंह रहे।
इनके अलावे अतिथियों की श्रेणी में कर्नल डी एन सिंह ओसी ईसीएचएस कर्नल एन एन सिंह कर्नल राणा प्रताप भोजपुर जिला अध्यक्ष, डॉ0 सुधीर सिंह अध्यक्ष रेल यात्री कल्याण समिति,डॉ0 वी के सिंह डायरेक्टर वी के ग्लोबल हॉस्पिटल, बलिया उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह रोहतास अध्यक्ष मुखराम राय उपस्थित रहे।
जिला अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशाशन और संघ के बीच में सकारात्मक संबंध होनी चाहिए।जहां तक सैनिकों के लिए भूमि की बात है तो इसे जल्द ही हल कर लिया जाएगा। उन्होंने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए। जनरल एस के सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए सैनिकों से कहा कि सेना में सेवा के उपरांत अब गांव और शहर का सैनिकों का सेवा करेंगे।
अध्यक्ष के आग्रह पर उन्होंने कहा कि एक हॉस्पिटल को इंपैनल करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में डॉ0 सुधीर सिंह डॉ0 वी के सिंह कर्नल राणा प्रताप के अलावे सभी जिलाध्यक्ष भी शामिल रहे।
आने वाले सभी अतिथियों को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और जिला के सभी पूर्व सैनिकों को और वीर नारियों को अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया गया
आखरी में प्रतिभागियों को भी मेडल से सम्मानित किया गया।
कई पूर्व सैनिक और वीर नारियों के पेंशन तथा एरियर दिलाने वाले पेंशन डायरेक्टर राजबली सिंह यादव को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम सुचारूप से संपन्न कराने में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण का सराहनीय योगदान रहा।
आखरी में सभी आगंतुक ने प्रीति भोज ग्रहण कर प्रस्थान किया