Thu. Apr 23rd, 2026

*77वें सेना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 15.01.2024 को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, बक्सर इकाई द्वारा समारोह का आयोजन किया गया।*

*समारोह की शुरुआत बक्सर इकाई के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर रामनाथ सिंह द्वारा झंडातोलन एवं राष्ट्रीय गान के साथ की गई। तत्पश्चात 30 बिहार एन०सी०सी० बटालियन के कैडेट द्वारा भारतीय संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी गई।*

*मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन और संघ के बीच में सकारात्मक संबंध होनी चाहिए। सैनिकों के कल्याण हेतु बिहार सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से लाभान्वित करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन को आगे भी निरंतर जारी रखने हेतु अपील किया।*

*लेफ्टिनेंट जनरल AVSM, PVSM, UYSM, एस0के0 सिंह ने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए सैनिकों से कहा कि सेना में सेवा के उपरांत अब गांव और शहर की सेवा करें।उन्होंने कहा कि एक हॉस्पिटल को ECHS से एम्पनेल करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।*

*समारोह में कई पूर्व सैनिक और वीर नारियों के पेंशन तथा एरियर दिलाने वाले पेंशन डायरेक्टर श्री राजबली सिंह यादव को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।*

*सभी अतिथियों को शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और जिला के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों को अंग वस्त्र तथा प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया गया।*

*उक्त अवसर पर अतिथियों की श्रेणी में कर्नल डीएन सिंह ओसीईसीएचएस कर्नल एनएन सिंह कर्नल राणा प्रताप भोजपुर जिला अध्यक्ष, डॉ0 सुधीर सिंह अध्यक्ष रेलयात्री कल्याण समिति, डॉ0 वीके सिंह डायरेक्टर वीके ग्लोबल हॉस्पिटल, बलिया उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह रोहतास अध्यक्ष मुखराम राय उपस्थित थे तथा मंच का संचालन श्री जयप्रकाश जिद्दी एवं श्री अवधेश मास्टर के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!