Fri. Sep 18th, 2026

बिहार और झारखण्ड राज्य के युवाओं के लिये भारतीय सेना में आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं

ऑनलाइन पंजीकरण 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 के बीच

महत्वपूर्ण तिथियाँ

# रैली अधिसूचना अपलोड करने की तिथि- 12 मार्च 2025

# ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन- 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025

# ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा- जून 2025 (संभावित)

*1. ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिये ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 के बीच बिहार और झारखण्ड राज्य के युवाओं के लिये सभी वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदारों के लिये खुली रहेगी।*

*2. ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया अग्निवीर (सभी श्रेणी), अग्निवीर सेना महिला पुलिस और नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा पदों के लिये खुली रहेगी। आयु सीमा की गणना 01 अक्टूबर 2025 से की जायेगी।*

*3. ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया:-*

(क) सभी उम्मीदवारों को www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन करना होगा और पात्रता स्थिति जाँच करने के बाद आपनी प्रोफाइल बनानी होगी।

(ख) उम्मीदवार योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणियों के लिये आवेदन कर सकते हैं।

(ग) परीक्षा शुल्क प्रति आवेदक 250/- रुपये आवेदक द्वारा भुगतान किया जायेगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिये भुगतान HDFC (link) पोर्टल पेमेंट गेटवे सुविधा पर उपलब्ध किसी भी भुगतान विकल्प के माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवार Internet Banking (HDFC & other banks), UPI अथवा सभी प्रमुख बैंको के Credit/ Debit Cards जैसे कि Maestro, Master Card, VISA or Rupay Cards का इस्तेमाल करके परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकता हैं।

(घ) पंजीकरण के दौरान उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के पाँच विकल्प चुनने होगे।

(इ) ऑनलाइन पंजीकरण प्रकिया एवं ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिये Candidates की सहायता के लिये सभी Categories के लिये Mock Tests तैयार किये गये हैं जो कि www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर उप्लब्ध हैं।

(च) सेना भर्ती कार्यालय, दानापुर द्वारा कार्य दिवसो में 10 बजे से 01 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रकिया के लिये केवल सहायता केंद्र के नम्बर 9693519322 और ई मेल rohqdanapur@gmail.com पर सहायता प्रदान की जाएगी।

(छ) फर्जी/अधूरे एवम गलत तरीके से भरे गये आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा।

4 उम्मीवारों को अपना आधार कार्ड डिजिलॉकर से लिंक करना होगा। उम्मीवारों के पास आधार कार्ड से लिंक मोवाइल नबंर और एक ईमेल होनी चाहिये।

5 बोनस अंक आवेदन करने वाले उम्मीवारों को जिनके पास आई टी आई प्रमाण पत्र/पॉलिटेकनिक डिप्लोमा/एनसीसी प्रमाण पत्र/स्पोर्ट्स प्रमाण पत्रों के आधार पर बोनस अंक प्रदान किये जायेंगे। बोनस अंक के लिये प्रस्तुत फर्जी प्रमाण पत्र को अस्वीकार कर दिया जायेगा और उनकी उम्मीदवारी भर्ती के किसी भी चरण में रद्ध की जा सकती हैं।

6.दलालों से सावधान रहें “दलालों के बहकावे में ना आए। भारतीय सेना में भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!