Sun. Aug 2nd, 2026

बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 04 अप्रैल 2025 को संयुक्त श्रम भवन, बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा।

 

रोजगार शिविर में दिनांक 04 अप्रैल 2025 को SWIGGY के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारंण 18-40 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा आठवी पास युवक/युवतियाँ को DELIVERY BOY के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 30 पदों की रिक्तियाँ दर्शायी गई है। नियोक्ता के द्वारा Salary Range 15000-20000/- Per Month दर्शाया गया है। कार्यस्थल PATNA है।

जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील की है कि वे दिनांक 04 अप्रैल 2025 को जिला नियोजनालय, बक्सर में सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे-आधार कार्ड, पैन काड, बायोडाटा एंव ग्रेजुएशन के प्रमाण पत्र होना चाहिए। जिला नियोजनालय, बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन०सी०एस० पोर्टल पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!