*बक्सर में शहरी नदी प्रबंधन योजना (URMP) के प्रारंभ के लिए पहली बहु-हितधारक कार्य समूह बैठक आयोजित*
बक्सर शहर के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजना (URMP) के विकास हेतु पहली बहु-हितधारक कार्य समूह बैठक बुधवार, 18 जून को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित की गई। यह पहल Namami Gange कार्यक्रम के अंतर्गत *National Mission for Clean Ganga (NMCG) और National Institute of Urban Affairs (NIUA)* द्वारा भारत के 60 नदी शहरों के लिए URMP तैयार करने के राष्ट्रव्यापी प्रयास का हिस्सा है।
बैठक में शहर के लिए नदी-संवेदनशील योजना की रणनीतिक महत्ता और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया, जिससे URMP की प्रभावी रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। चर्चा किए गए प्रमुख प्राथमिकताओं में बाढ़ क्षेत्र की गतिविधियों का विनियमन, स्थानीय जल निकायों और आर्द्रभूमियों का पुनर्जीवन, अपशिष्ट जल प्रबंधन में सुधार, और नदी तटों पर पारिस्थितिकीय बफ़र्स की सुरक्षा शामिल थीं।
बैठक की अध्यक्षता *श्री मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी (अतिरिक्त प्रभार)* ने की। बैठक में शहर के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख अधिकारी शामिल हैं:
* *श्री प्रशांत शांडिल्य*, अंचल अधिकारी
* *श्री रवि कुमार सिंह*, नगर परिषद प्रतिनिधि
* *श्री नीरज झा*, सिटी मैनेजर
* *श्री भीम कुमार*, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED)
* *श्री संजय पासवान*, वन विभाग
इसके अतिरिक्त, बैठक में निम्नलिखित विशेषज्ञों एवं संस्थागत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया:
* *राहुल सचदेवा*, NIUA
* *कनिका बंसल*, NIUA
* *हृदयल दमानी*, निदेशक, शहरी विकास, ICF
* *अनूशा मिश्रा*, विशेषज्ञ, ICF
* *श्रिया ठाकुर*, विश्लेषक, ICF
हितधारकों ने गंगा नदी के निकट भूमि उपयोग, नदी प्रदूषण से संबंधित वर्तमान चुनौतियों और नदी संरक्षण में सामुदायिक सहभागिता की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।
*All India Institute of Local Self Governance (AIILSG)और ICF India Consulting* बिहार में छह URMPs की तैयारी में सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिनमें बक्सर भी शामिल है।
बक्सर के लिए तैयार की जा रही शहरी नदी प्रबंधन योजना शहर के शहरी विकास मार्ग में नदी स्वास्थ्य को एकीकृत करने हेतु एक मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी, जिसका लक्ष्य सततता, लचीलापन और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।