Sat. Apr 18th, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने संगठनात्मक चुनाव के दृष्टिकोण से आज दिनांक 23.01.25 को जिला कार्यालय अहिरौली में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और संचालन का कार्य मनोज कुमार पांडेय जिला उपाध्यक्ष ने की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे राजेन्द्र गुप्ता विहार विधान परिषद सदस्य,मिथिलेश तिवारी प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी, शम्भू सिद्धार्थ प्रदेश उपाध्यक्ष,अशोक भट्ट, शाहाबाद क्षेत्रिए पदाधिकारी,संतोष पटेल जिला अध्यक्ष रोहतास मनोज कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा विहार उपस्थित रहे।

बैठक में राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर बक्सर आदेशानुसार बक्सर जिले के जिलाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश भुवन के मनोनयन की घोषणा की जिसका सभी सदस्यों और नेताओं ने जोरदार तरीके से तालियों के गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया और जोरदार तरीके से भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद का नारा लगाया।

जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें अध्यक्ष के कुर्सी पर स्वागत के साथ बैठाकर भारतीय जनता पार्टी के अगले अध्यक्ष के रूप में पार्टी का पदभार दिया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया की हम कोशिश करेंगे की आप सभी के उम्मीदों पर खरा उतरुं।

बैठक में सभी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!