Tue. Sep 15th, 2026

श्री बबन रावत माननीय उपाध्यक्ष श्रेणी सचिव भारत सरकार राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई बैठक में माननीय ने स्वास्थ्य विभाग से पूछा कितने कर्मचारी कार्यरत हैं इस पर बताया गया कि 44 सफाई कर्मी सदर अस्पताल एवं 56 अनुमंडलीय अस्पताल डुमराव एवं विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए हैं। भुगतान के संबंध में माननीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भुगतान बैंकों के माध्यम से कर्मी के खाते में देना सुनिश्चित करे तथा सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर के अनुसार ही भुगतान करें तथा इसका प्रतिवेदन 15 दिनों के अंदर देना सुनिश्चित करें। कार्यपालक पदाधिकारी डुमरांव ने बताया कि 130 सफाई कर्मी आउटसोर्सिंग के द्वारा रखे गए हैं जिनका भुगतान श्रम संसाधन विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर के आधार पर होता है। रेलवे के प्रतिनिधि ने बताया कि 38 सफाईकर्मी बक्सर रेलवे स्टेशन पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे गए हैं तथा इनका भुगतान एजेंसी के माध्यम से बैंक खाते में होता है। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सफाई कर्मी का भुगतान बैंकों के माध्यम से ही किया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर अपर समाहर्ता बक्सर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एसडीपीओ मुख्यालय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!