
प्रभारी सचिव, बक्सर जिला डाॅ एन श्रवण कुमार के द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत डुमराव प्रखंड अंतर्गत चिलहरी पंचायत के गोपालडेरा में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया गया।*
प्रभारी सचिव महोदय के द्वारा बक्सर जिला अंतर्गत जाति आधारित गणना कार्य का संबंधित पदाधिकारियों एवं वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से सभी चार्ज पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में किया गया।
*प्रभारी सचिव महोदय ने सभी चार्ज पाधिकारियों, प्रगणक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को त्रुटि रहित जाति आधारित गणना को विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए।