Wed. Apr 22nd, 2026

माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा विधि विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री बक्सर जिला की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के क्रम में माननीय मंत्री द्वारा महत्वपूर्ण निदेश दिये गये जो निम्नवत हैः-*

*सर्वप्रथम माननीय प्रभारी मंत्री के द्वारा समाहरणालय परिसर अवस्थित पार्क में वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।*

कार्य से उपर उठकर जनहित में कार्य करेंः- माननीय प्रभारी मंत्री, बक्सर*

*अनुमंडल अस्पताल डुमराँव में कार्यरत साफ-सफाई की एजेंसी के द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं के संबंध में माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर के जाँच प्रतिवेदन के आलोक में संबंधित एजेंसी के विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 48 घंटों के अंदर अद्यतन प्रगति प्रतिवदेन से विभाग को अवगत करायेंगे।*

*माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा सिविल सर्जन को सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढाने हेतु निदेशित किया गया। इसके साथ-साथ निदेशित किया गया कि निजी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव के आँकडों की प्रविष्टि पोर्टल पर कराना सुनिश्चित करेंगे। अवैध रूप से कार्यरत चिकित्सकों के विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक माह को संस्थागत प्रसव का प्रतिवेदन माननीय प्रभारी मंत्री को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।*

*माननीय प्रभारी मंत्री के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि किसान चौपाल के आयोजन के संबंध में संबंधित क्षेत्र के माननीय जनप्रतिनिधियों को पूर्व से अवगत करायेंगे। साथ ही कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि कृषि कार्य हेतु कृषि फीडर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।*

*कार्यपालक अभियंता गंगा पम्प नहर चौसा को निदेशित किया गया कि खेतों में सिंचाई हेतु आखिरी छोर तक पानी की उपलब्धता यथाशीघ्र करायेंगे।*

*माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि नगर निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य एवं जलजमाव से निदान हेतु प्राथमिकता के तौर पर कार्य करेंगे।*

*माननीय प्रभारी मंत्री के सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि वंचित योग्य लाभुकों को आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित करते हुए ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निदेशित किया गया।*

*माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा बताया गया कि शत-प्रतिशत जरूरतमंदों को विभिन्न पेशन योजनाओं से आच्छादित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस संबंध में सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निदेशित किया गया कि अगले 07 दिनों के अन्दर लक्ष्य का पुर्ननिर्धारण करते हुए प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।*

*माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों का निरीक्षण कराते हुए उसमें मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय, पेयजल, बेंच डेस्क, चाहरदिवारी इत्यादि की उपलब्धता के संबंध में प्रतिवेदित करेंगे। साथ ही सभी विद्यालयों में मुलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।*

*जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जिला परामर्शदातृ समिति की बैठक के क्रम में वन प्रमण्डल पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त बक्सर को निर्देश दिया गया कि जिला अंतर्गत सघन वृक्षारोपण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी सार्वजनिक आहर, तालाब एवं पईनों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए उनका जीर्णोद्धार करना सुनिश्चित करेंगे।*

*बैठक के उपरान्त माननीय मंत्री महोदय द्वारा 04 लाभार्थियों को पर्चा वितरण किया गया, जिसमें 03 लाभुकों को गृहस्थल पर्चा का वितरण किया गया जिसमे भूमिहिन को सरकार के द्वारा निवास के लिए 03 डी0 भूमि उपलब्ध कराया जाता है। जो निम्नवत हैः-01. नजबून बेगम पति-मुल्तान हजाम सा0-मठिला 02. मबसुदीन हजाम पिता -स्व0 नईम हजाम सा0-मठिला 03. हसीना खातुन पति-सोनू हजाम सा0-मठिला। इसके साथ 01. BPPHT के तहत मोहन राम, पिता-स्व0 गुजरी राम सा0-सुरौन्धा को एवं 05 डी0 भूमि पर्चा का वितरण किया गया।*

*बैठक में माननीय सदस्य विधान परिषद (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र), माननीय सदस्य विधान सभा बक्सर सदर, माननीय सदस्य विधान सभा राजपुर, माननीय सदस्य विधान सभा डुमराँव,अध्यक्ष जिला परिषद,मुख्य पार्षद बक्सर नगर परिषद, मुख्य पार्षद नगर परिषद डुमराँव, अध्यक्ष नगर पंचायत चौसा, अध्यक्ष नगर पंचायत इटाढी, जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!