Wed. Apr 22nd, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की एक बैठक सिटी पैलेस मैरेज हाॅल, ज्योति चौक बक्सर में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह तथा संचालन का काम महामंत्री निर्भय राय ने की। आज बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में नगर विकास मंत्री, बिहार सरकार सह जिला प्रभारी मंत्री बक्सर नितिन नवीन तथा साथ साथ बक्सर सांसद प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्री नितिन नवीन प्रभारी मंत्री बक्सर ने शुरुआत किया। माननीय मंत्री नितिन नवीन ने प्रभारी मंत्री होंने के नाते सबसे पहले जिला अतिथि गृह बक्सर में सरकारी काम काज की समीक्षा सरकारी पदाधिकारियों के साथ की।जिले में चल रही जन कल्याण की मुलभूत सुविधाओं से सम्बंधित योजनाओं की गहन समीक्षा करने के बाद ज्योति चौक बक्सर के सिटी पैलेस मैरेज हाॅल में भारतीय जनता पार्टी तथा एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ “संवाद कार्यक्रम” के माध्यम से परिचयात्मक बैठक की। बैठक में अपनें उद्बबोधन में माननीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि नगर विकास मंत्री होने के नाते तथा प्रभारी मंत्री होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि आपकी समस्याओं का समाधान हम करें। उन्होंने ने कहा की बक्सर की यह दूसरी यात्रा है,पहली यात्रा में हम सभी कार्यकर्ताओं से नही मिल पाया था इसलिए आज “संवाद कार्यक्रम” के माध्यम से आप लोगों से मिलना आवश्यक समझा।आप सभी निश्चिंत रहें, आपकी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान ब्लौक स्तर पर जनता दरबार लगाकर करनें का प्रयास करुंगा। आप सभी कार्यकर्ता नीजि कार्यों के साथ साथ समाजिक, धार्मिक तथा विकास से सम्बंधित कार्यों को सूचीबद्ध कर लें।हम समय समय पर बक्सर आता रहुंगा, आप लोग शहर और गांव में जनहित में जरूरी कार्यों को हमें जरूर बताएं,हम निश्चित तौर पर भरोसा दिलाता हूं कि समस्या का समाधान हर किमत पर होगा।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी समस्या को आवेदन के माध्यम से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया। बैठक में उपस्थित सांसद प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने कहा की जिले में न तो हमारा कोई विधायक है और ना ही सांसद, इसलिए माननीय मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि हमनें भी चुनाव में बक्सर की जनता से बक्सर के विकास के लिए वादा किया है।ऐ अलग बात है कि हम चुनाव हार गए लेकिन बक्सर छोड़कर भागा नही हुं।अब मैं बक्सर ही रहुंगा। इसलिए मंत्री जी से आग्रह है कि बक्सर के विकास के लिए हर सम्भव कोशिश करें। उन्होंने माननीय मोदी जी को भी धन्यवाद दिया की बक्सर चुनाव हारने के बाद भी मोदी जी ने बक्सर को “एकोनोमिक जोन” बनानें का तोहफा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने भी अपनें सम्बोधन में कहा कि प्रभारी मंत्री महोदय जी से सभी कार्यकर्ताओं को बहुत आशा है।और हमें भी आशा है कि माननीय मंत्री जी कार्यकर्ताओं के समस्या का समाधान अवश्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, कतवारू सिंह,मिना सिंह कुशवाहा, पूनम रविदास, सतेंद्र सिंह मुखिया,चौधरी राम विनोद राय, मनोज कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह,राजू कुशवाहा, चुन्नु सिंह, तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह, जयप्रकाश राय, सौरभ तिवारी,पुनीत सिंह,सुमन श्रीवास्तव, सुनील सिंह, आशा नन्द सिंह तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की एक बैठक सिटी पैलेस मैरेज हाॅल, ज्योति चौक बक्सर में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह तथा संचालन का काम महामंत्री निर्भय राय ने की। आज बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में नगर विकास मंत्री, बिहार सरकार सह जिला प्रभारी मंत्री बक्सर नितिन नवीन तथा साथ साथ बक्सर सांसद प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्री नितिन नवीन प्रभारी मंत्री बक्सर ने शुरुआत किया। माननीय मंत्री नितिन नवीन ने प्रभारी मंत्री होंने के नाते सबसे पहले जिला अतिथि गृह बक्सर में सरकारी काम काज की समीक्षा सरकारी पदाधिकारियों के साथ की।जिले में चल रही जन कल्याण की मुलभूत सुविधाओं से सम्बंधित योजनाओं की गहन समीक्षा करने के बाद ज्योति चौक बक्सर के सिटी पैलेस मैरेज हाॅल में भारतीय जनता पार्टी तथा एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ “संवाद कार्यक्रम” के माध्यम से परिचयात्मक बैठक की। बैठक में अपनें उद्बबोधन में माननीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि नगर विकास मंत्री होने के नाते तथा प्रभारी मंत्री होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि आपकी समस्याओं का समाधान हम करें। उन्होंने ने कहा की बक्सर की यह दूसरी यात्रा है,पहली यात्रा में हम सभी कार्यकर्ताओं से नही मिल पाया था इसलिए आज “संवाद कार्यक्रम” के माध्यम से आप लोगों से मिलना आवश्यक समझा।आप सभी निश्चिंत रहें, आपकी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान ब्लौक स्तर पर जनता दरबार लगाकर करनें का प्रयास करुंगा। आप सभी कार्यकर्ता नीजि कार्यों के साथ साथ समाजिक, धार्मिक तथा विकास से सम्बंधित कार्यों को सूचीबद्ध कर लें।हम समय समय पर बक्सर आता रहुंगा, आप लोग शहर और गांव में जनहित में जरूरी कार्यों को हमें जरूर बताएं,हम निश्चित तौर पर भरोसा दिलाता हूं कि समस्या का समाधान हर किमत पर होगा।सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी समस्या को आवेदन के माध्यम से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया। बैठक में उपस्थित सांसद प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने कहा की जिले में न तो हमारा कोई विधायक है और ना ही सांसद, इसलिए माननीय मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि हमनें भी चुनाव में बक्सर की जनता से बक्सर के विकास के लिए वादा किया है।ऐ अलग बात है कि हम चुनाव हार गए लेकिन बक्सर छोड़कर भागा नही हुं।अब मैं बक्सर ही रहुंगा। इसलिए मंत्री जी से आग्रह है कि बक्सर के विकास के लिए हर सम्भव कोशिश करें। उन्होंने माननीय मोदी जी को भी धन्यवाद दिया की बक्सर चुनाव हारने के बाद भी मोदी जी ने बक्सर को “एकोनोमिक जोन” बनानें का तोहफा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने भी अपनें सम्बोधन में कहा कि प्रभारी मंत्री महोदय जी से सभी कार्यकर्ताओं को बहुत आशा है।और हमें भी आशा है कि माननीय मंत्री जी कार्यकर्ताओं के समस्या का समाधान अवश्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, कतवारू सिंह,मिना सिंह कुशवाहा, पूनम रविदास, सतेंद्र सिंह मुखिया,चौधरी राम विनोद राय, मनोज कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह,राजू कुशवाहा, चुन्नु सिंह, तेज प्रताप सिंह उर्फ छोटे सिंह,
जयप्रकाश राय, सौरभ तिवारी,पुनीत सिंह,सुमन श्रीवास्तव, सुनील सिंह, आशा नन्द सिंह तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!