Wed. Apr 22nd, 2026

रामपुर,तिवाय,निकृश,सगरा,डिहरी, जलीलपुर,सिकरौल, पलिया,सौरी, राजापुर, गोसाईंपुर,ओरा,कुसुरुपा तथा सरेंजा के गांव और पंचायतों में जनसंपर्क कर एनडीए प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने आशिर्वाद लेने का काम किया। जनसंपर्क अभियान में जगह जगह कार्यकर्ता और मतदाताओं द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल हो एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने कहा कि यह चुनाव सुरक्षित भारत, मजबूत भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनानें का चुनाव है। देश की जनता ने आज से 10 साल पहले ही सुझ बुझ का परिचय मोदी जी को प्रधानमंत्री बना कर दिया है। देश आज सुरक्षित हाथों में है, इसलिए भारत की आन बान शान के लिए फिर एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है।आज कभी न मिलने वाले, हिन्दुस्तान को लुटने वाले सभी बटोरुआ दल अपने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए एकजुट हो कर मोदी जी को हराना चाहते हैं लेकिन यह तय है की देश और बक्सर की जनता ऐसा होंने नही देंगी। इण्डी गठबंधन मे जहां लालू यादव अपनें पुरा परिवार को सेट करने पर तुले हुए हैं,वही काॅग्रेस राहुल गांधी को सेट करने पर आमादा है। और तो और जगतानन्द सिंह सुधाकर को सेट कर रहें हैं तो एक तरफ मोदी जी भारत के लोगों की रोजमर्रा की ज़िन्दगी कैसे बेहतर हो इसको सेट करनें में दिन रात एक किए हुए हैं।जिस तरह मोदी जी के नेतृत्व में भारत दिन प्रतिदिन विकास की ऊंचाईयों को छु रहा है उसी प्रकार ऐ बक्सर भी विकास की ऊंचाईयों को छुने का कार्य करेगा। श्री तिवारी ने चौसा मंडल के सोनपा में सफाई कर्मीयों के साथ भोजन कर सामाजिक समरसता का सन्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि सफाई कर्मी ही हर छोटी-बड़ी स्थलों को साफ कर सहज एवं सुगम बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने ने कहा कि जिन सफाई कर्मीयों का भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पांव पखारते है उन सफाई कर्मीयों के साथ भोजन करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!