
पशुपालक भाइयों, बहनों पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (पशुपालन) बिहार सरकार के सौजन्य से बक्सर जिला के टीकाकरण योग्य पशुओं को गलाघोटु एवं लँगडी बुखार रोग से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण करने का प्रस्ताव है। बक्सर जिला के प्रत्येक प्रखण्ड के प्रत्येक गाँव एवं नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक पशुपालकों के घर-घर जाकर दिनांक 06.09.2021 से दिनांक 05.10.2021 तक गलाघोटु एवं लँगड़ी बुखार रोग के विरूद्ध निःशुल्क टीकाकरण किया जाना है। अतः जिला के सभी पशुपालक बंधुओं से सादर अनुरोध है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का अवश्य लाभ उठाएँ एवं पशुओं में इस बीमारी से होने वाली आर्थिक क्षति से खुद को बचाएँ। ये सेवा बिल्कुल निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए अपने प्रखण्ड के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। जिला स्तर पर नोडल पदाधिकारी (एच0एस0बी0क्यू0 टीकाकरण) कार्यक्रम बक्सर डॉ0 मनोज कुमार भारती (मो0 9934945251) पर भी सम्पर्क कर सकते है।