Wed. Jul 29th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर एवं उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर की उपस्थिति में अरदली श्री ददन प्रसाद राम के द्वारा फीता काटकर हिम्मत जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा संचालित दीदी की रसोई का समाहरणालय परिसर में शुभारंभ किया गया।* *1. जीविका दीदियाँ सिर्फ रोटी बनाने में ही नहीं बल्कि रोटी कमाने की ओर भी अग्रसर हैं l स्वरोजगार के अन्य माध्यमों के साथ ही अब दीदी की रसोई के माध्यम से भी आर्थिक रूप से सशक्त तो हो ही रही हैं लोगों को भी घर जैसा शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन परोस रही हैं।**2. जिला पदाधिकारी महोदय का स्वागत ग्राम सगठन की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी ने पौधा भेंट कर किया l इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि ने कहा कि सदर अस्पताल, बक्सर एवं अनुमंडलीय अस्पताल, डुमराव में जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी की रसोई की सफलता एवं बेहतर प्रबंधन को देखते हुए समाहरणालय परिसर में भी दीदी की रसोई शुरू की गई है ।**3. दीदी की रसोई, बक्सर में हिम्मत जीविका महिला ग्राम संगठन, पाण्डेय पट्टी, बक्सर द्वारा संचालित किया जा रहा है l अरुण कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक, बक्सर ने बताया कि खाना एवं नाश्ता बनाने में निपुण जीविका दीदियों का दीदी की रसोई के संचालन के लिए प्रशिक्षित किया गया है l**4. श्रीमती उर्मिला देवी, अध्यक्ष, हिम्मत जीविका महिला ग्राम संगठन बताया कि निर्धारित दर पर मैन्यू के अंतर्गत सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक छुट्टी के दिन को छोड़कर उपलब्ध कराया जाएगा l इसके साथ ही मांग के अनुरूप प्रतिदिन नाश्ता एवं भोजन भी विभिन्न आयोजनों, कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए सप्लाई की जायेगी l समाहरणालय परिसर में आगंतुकों एवं विभिन्न कार्यालयों में मांग के अनुरूप शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराएंगी । इसके लिए हिम्मत जीविका महिला ग्राम संगठन को जिला प्रशासन ने जगह उपलब्ध कराई है l रौशन कुमार, प्रबंधक, संचार ने बताया कि दीदी की रसोई के माध्यम से जीविका एक वैल्यू-चेन बनाने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। बक्सर में इससे पूर्व सदर अस्पताल परिसर में फरवरी 2019 से और 1 अक्टूबर 2021 से अनुमंडलीय अस्पताल, डुमराव में संचालित सफलता पूर्वक संचालित है। इसकेअवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी तथा सत्येन्द्र राम, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका, भोले नाथ पाण्डेय, प्रबंधक, रोजगार, भारद्वाज प्रसाद, निशा पाण्डेय, प्रियंका कुमारी, गौतम, अमित, संजय, गोविन्द, प्रियंका देवी, टुम्पा देवी, संजू देवी, पूजा और राज ओझा, प्रबंधक, दीदी की रसोई समेत अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!