Tue. Apr 21st, 2026

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत कवलदह पार्क में जिला गंगा समिति द्वारा किया गया पौधारोपण*

*आज दिनांक 25 सितम्बर 2024 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति बक्सर के द्वारा स्थानीय कवलदह पोखर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

*पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड के कैडेट्स इत्यादि उपस्थित रहे।*

*इस मौके पर जिला गंगा समिति के नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता सौरव आलोक ने बताया की पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है तभी हमारी भावी पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। पेड़ पौधे लगाने से गर्मी में छाया मिलती है साथ ही फल फूल भी मिलते है। हर इंसान को कम से कम एक पेड़ अपने जीवन में जरूर लगाने चाहिए। श्री बताया कि आज हम सब आज ये संकल्प लें कि एक पेड़ अपने जीवन में जरूर लगाएंगे साथ ही अपने रिश्तेदारों को भी पेड़ लगाने व उसकी रक्षा करने के लिए प्रेरित करेंगे,पौधे लगाने के साथ पौधो को बचाने के लिए भी आगे आना होगा।*

*कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, वनरक्षी, एनसीसी सूबेदार, बीएचएम के साथ नगर परिषद से रवि कुमार के साथ साथ एनसीसी शुभम, मनीष, रवि, श्याम, स्वाति, पुष्पा, तृषा इत्यादि एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!