
पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में चौसा की लड़ाई मैदान के कार्य का निरीक्षण किया गया तथा परिसर के अंदर बन रहे पाथवे की चौड़ाई बढ़ाने का भी निर्देश दिया। आर्ट ऑफ गैलरी और कैंटीन के लिए जगह का भी निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिया गया। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार के तय मानक के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने का निर्देश दिया तथा सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का निर्देश दिया जो सभी कार्यों को मानक के अनुरूप कराएं।