Wed. Oct 28th, 2026

आज दिनांक 12 जनवरी 2021 को नजारत उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा कार्यालय कक्ष में गाड़ियों की नीलामी अपराहन 12:00 बजे से आहूत की गई। कुल 33 गाड़ियों को नीलामी के लिए रखा गया था। जिसमें 07 गाड़ी पर आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें चार पहिया वाहन दो, तीन पहिया वाहन एक, दो पहिया वाहन चार की नीलामी हुई। नीलामी से प्राप्त राशि 05 लाख 35 हजार रूपये प्राप्त हुआ। इसमें सबसे अधिक बोली बोलेरो चार पहिया वाहन पर लगाई गई। जिसकी बोली 02 लाख 70 हजार तक पहुँची। नीलामी के दौरान जानकारी दी गई कि नीलामी की अगली बोली 22.01.2021 को समाहरणालय के सभाकक्ष में की जाएगी। निर्धारित तिथि को नीलामी में कुल 24 गाड़ियों पर बोली लगाई जायेगी। नीलामी में उत्पाद अधीक्षक बक्सर, नजारत उप समाहर्ता बक्सर एवं प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!