
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की द्वारा बियाडा शाखा कार्यालय बक्सर का निरीक्षण किया गया। बियाडा शाखा कार्यालय के कार्य प्रणाली पर जिला पदाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया। बियाडा शाखा कार्यालय बक्सर में पिछले छह महीने से कार्यरत होने के बावजूद उनको किसी भी बात की जानकारी नहीं थी। उनके विरूद्ध विभागीय प्रशासनिक कार्रवाई हेतु भी पत्र देने का निदेश दिया गया। बियाडा बक्सर के अंतर्गत कुल 110 फ्लाटो में से 60 लीज पर कार्यरत होने एवं 50 को विविध तरह के वादों में होने की जानकारी दी गई। बियाडा शाखा बक्सर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में जाँच कमिटि करने का आदेश दिया गया। जाँच कमिटि बियाडा शाखा बक्सर पर विस्तृत प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी महोदय को सौपेगी। जाँच समिति के रिपोर्ट के आधार पर अग्रतर कार्रवाई के रूप में जिला नववर्तन कोष से नया क्लस्टर विकसित करने की कार्रवाई की जाएगी।*
*इसके पश्चात राईस मिलों का निरीक्षण किया गया। राईस मिल में कागजात का रखरखाव सही नहीं पाया गया। धान लेने के संबंध में पैक्स का रसीद नहीं होने पर गम्भीरता से लिया गया। इस संबंध में सभी पैक्सों को चेतावनी दी गई है कि वे राईस मिलो को संबंधित रसीद अवश्य दें। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।