*33-बक्सर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु अधिसूचना निर्गत होने की तिथि दिनांक 07.05.2024 से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ है। श्री अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में अभ्यर्थियों का नामांकन प्राप्त किया गया। दिनांक 07.05.2024 को नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों का नाम इस प्रकार से हैं:-*
*1. श्री आनंद मिश्रा, निर्दलीय।*
*2. ददन यादव, निर्दलीय।*
*3. निरंजन कुमार, निर्दलीय।*
*दिनांक 07.05.2024 से दिनांक 14.05.2024 तक (दिनांक 11.05.2024 एवं दिनांक 12.05.2024 को छोडकर) पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक समाहरणालय बक्सर के प्रथम तल पर अवस्थित जिला पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 15 मई 2024 एवं अभ्यर्थियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 मई 2024 निर्धारित है।*