
बक्सर: संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के सभागार में दिन सोमवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल छाजन विकास 2.0 अन्तर्गत जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ उप विकास आयुक्त, बक्सर, श्री महेन्द्र पाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डीडीसी श्री महेन्द्र पाल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि संरक्षण की सभी योजनायेंज ल जीव हरियाली के उदेश्य को सार्थक सिद्ध करने में उपयोगी है। विभाग के अधिकारी पारदर्षी तरिके इन सभी योजनाओं को लाभुक तक पहुॅंचायें। जल जीवन हरियाली को वृहत रुप देने हेतु इन सभी योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुदूर ग्रामीण स्तर तक कराना नितांत जरुरी है। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी-सह-उप निदेशक (शष्य) भूमि संरक्षण, बक्सर , श्री मनोज कुमार, सहायक निदेशक (शष्य) भूमि संरक्षण, बक्सर श्रीमती कुमारी संजूलता, , सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी, बक्सर श्री रामदयाल सिंह , कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक श्री रामकेवल, डाॅ. मन्धाता सिंह, आत्मा से उप परियोजना निदेशक श्रीमती बेबी कुमारी, श्री विकास कुमार राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमान अहमद, कृषि समन्वयक द्वारा किया गया। प्रशिक्षणार्थी के रूप में 18 पंचायत के 16 पोषक क्षेत्रों अन्तर्गत माननीय मुखिया, जल छाजन विकास समिति दल ;ॅक्ज्द्ध पोषक क्षेत्र के सचिव, पोषक क्षेत्र के सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान उप निदेशक कृषि अभिंत्रण, भूमि संरक्षण के द्वारा संचालन की जा रही विभिन्न योजना यथा राज्य योजना, सात निश्चय पार्ट 02 की योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई कार्य योजना अंतर्गत की जा रही गतिविधियाॅं के बारे में विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दिया गया। पीपीटी में की जा रही गतिविधियाॅं जैसे चेक डैम, आहर का जीर्णोद्धार, सामुदायिक तालाबों का जीर्णोद्धार, वाटर हार्वेस्टींग तालाब, फार्म पाउंड तालाब,चबूतरा निर्माण, स्नानघर निर्माण, पौधारोपण, जागरुकता अभियान के तहत जल कलश यात्रा, प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक इत्यादि पर विस्तृत चर्चा प्रशिक्षकों के बीच की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र,बक्सर के वैज्ञानिकों के द्वारा जलछाजन विकास अंतर्गत प्राकृतिक एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षकों के बीच पूर्व की जानकारी के लिए उनका पूर्व मूल्यांकन परीक्षा भी ली गई। प्रशिक्षण में सहायक निदेशक,शष्य भूमि संरक्षण द्वारा बेसीक आॅफ आईडब्लूएमपी एण्ड प्रोजेक्ट मैनेजेमेंट विषय की जानकारी दी गई।