
जिले को राष्ट्रीय केमिकल एन्ड फ़र्टिलाइज़र लिमिटेड के 400 मैट्रिक टन डी ए पी हुआ प्राप्त-डी एओआरा रैक पॉइंट से बक्सर के विभिन्न प्रखंडों में होगा वितरितबक्सर-डीएपी उर्वरक का किल्लत के बीच राहत भरी खबर है। जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि बक्सर जिले के लिए राष्ट्रीय केमिकल एन्ड फ़र्टिलाइज़र लिमिटेड के चार सौ मैट्रिक तक डी ए पी उर्वरक आरा रैक पॉइंट पर आज पहुँच चुका है। आज पहुँचने के साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में इसे उपावंटित कर दिया गया है। डी एओ श्री मनोज कुमार ने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के अनुसार उचित मूल्य पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। किसान अनावश्यक उर्वरक भंडारण न करे। जिले में उर्वरक कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्रवाई करने हेतु धावा दल जिले में सक्रिय है। किसानों के शिकायत पर उनका नाम गोपनीय रखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी।