Fri. Apr 17th, 2026

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत संध्या में पदाधिकारियों, समाजसेवी एवं अन्य के द्वारा समाहरणालय परिसर से मॉडल थाना तक पैदल कैंडल मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके।*

*मतदाता जागरूकता कैंडल मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक, ज्योति प्रकाश चौक होते हुए मॉडल थाना पर पहुंचकर संपन्न हुआ।*

*कैंडल मार्च में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा,बक्सर के साथ रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं सचिव तथा अन्य उपस्थित थे।*

*तत्पश्चात जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मॉडल थाना के पास विभिन्न कार्यक्षेत्र की महिलाओं यथा सफाईकर्मी, कार्यालय परिचारी, वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा, सीनियर महिला अधिवक्ता दीपिका कुमारी केशरी, एनएसएस टीम लीडर सह समाजसेवी सुन्दरम कुमार, मीडिया शिव दयाल पांडे, राजू कुमार, शशांक शेखर के द्वारा केक कटिंग कर स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!