Fri. Apr 17th, 2026

सरस्वती पुस्तकालय में सभ्यता और संस्कृति के अनुसार पारंपरिक तरीके से कायस्थ परिवार बक्सर के संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित की गयी!जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण बैंक के सेवा निवृत प्रबंधक सत्यनारायण सिन्हा व संचालन वैदेही श्रीवास्तवके द्वारा किया गया! समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ० सुधीर कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त अध्यापक श्री धन्नू लाल,से नि ग्रामीण बैंक सुनिल भूषणसहाय, प्रधान लिपिक सिचाई विभाग सेवा निवृत सन्त प्रसाद सिन्हा, से नि पोस्ट आफिस संजय कुमार सिन्हा, ,सरस्वती पुस्तकालय के अध्यक्ष सुभाष गोयल उपस्थित रहे, इस अवसर पर कायस्थपरिवार समिति के सदस्यों के द्वारा सभ्यता और संस्कृति को जिन्दा रखने के लिए सभी मुख्य अतिथि सह वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र और पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया उसके पश्चात् कायस्थ परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर कर होली की शुभकामनाएं दी! समारोह के दौरान जिला संयोजक, एवं मुख्य अतिथियों के द्वारा कहा गया कि होली एक ऐसा पर्व है जिसमें सभी लोग आपसी मनमुटाव को भुलकर एक दूसरे को भाईचारा और प्रेम में बंध जाते हैं कार्यक्रम के पश्चात कायस्थ परिवार के सदस्यों के द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी की मंदिर में प्रत्येक बृहस्पति वार की तरह आज 49 वां बृहस्पति वार को सामूहिक आरती की गयी ! होली मिलन समारोह व आरती में मुख्य रूप से कायस्थ परिवार के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, सचिव राजेश कुमार सिन्हा,कोषाध्यक्ष प्रकाश सिन्हा,कार्यालय प्रभारी सौरभ सिन्हा, कृष्णा श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव , मदन मोहन श्रीवास्तव, सुनील प्रसाद सिन्हा, अजय लाल , जय प्रकाश सिन्हा, राहुल सिन्हा , बंसत चौबे,उपेन्द्र श्रीवास्तव, गोविन्द जयसवाल,अनिल कुमार श्रीवास्तव, रामकृपाल श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा,अलावे सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!