Fri. Apr 17th, 2026

*आज दिनांक 17 मार्च 2024 को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा प्रभात फेरी (06:30 बजे) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त प्रभात फेरी किला मैदान बक्सर से मॉडल थाना, एम0पी0 हाई स्कूल, पी0पी0 रोड़ होते हुए, मुनीम चौक से जमुना चौक, सत्यदेवगंज सब्जी मंडी होते हुए पुनः मॉडल थाना होकर किला मैदान बक्सर में वापस आई।*

*जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका) का आयोजन किया गया जो किला मैदान, बक्सर से आरंम्भ होकर जेल घाट तक सम्पन्न हुआ।*

*जिला पदाधिकारी महोदय, उप विकास आयुक्त, बक्सर, अपर समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर सदर द्वारा हरी झंडी दिखाकर बालक एवं बालिका मैराथन दौड़ को प्रारंभ किया गया। बालिका वर्ग में रूपा यादव को प्रथम स्थान, चाँदनी कुमारी को द्वितीय स्थान, दीपा कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में अनिकेत कुमार ने प्रथम स्थान ,रितिक कुमार ने द्वितीय स्थान, चंदन साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।*

*मतदाता जागरूकता अभियान के उद्देश्य से आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5000.00 रुपए, द्वितीय विजेता को 3000.00 रुपए तथा तृतीय विजेता को 2000.00 की नगद राशि समाहरणालय, बक्सर में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पुरस्कार के रूप में दी गयी।*

*मतदाता जागरूकता अभियान में उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बक्सर, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कार्यालय,बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!