
संयुक्त निबंधक पटना प्रमण्डल पटना के आदेशालोक में प्रभारी जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर ने गेहूँ अधिप्राप्ति से संबंधित सभी तरह के शिकायतों के निष्पादन हेतु शिकायत कोषांग एवं धावा दल का गठन कर दिया है। शिकायत एवं अनुश्रवण कोषांग में श्री दयाशंकर सिंह, सहकारिता प्रखण्ड पदाधिकारी, जिनका मोबाइल नम्बर 9877295739 है एवं श्री अजहर उल्लाह लिपिक जिनका मोबाइल नम्बर 9572574100 है शामिल है। उसी प्रकार गठित धावा दल में श्री सूर्यकांत कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जिनका मोबाइल नम्बर 6205902307 है एवं इम्तियाज करीम सहकारिता पदाधिकारी, जिनका मोबाइल नम्बर 9546991152 है, शामिल है। गेहूँ अधिप्राप्ति से संबंधित किसी भी प्रकार के शिकायत हेतु इन मोबाइल नम्बरों पर कार्यालय अवधि में सम्पर्क किया जा सकता है।