Mon. Apr 20th, 2026

अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2022 के आधार पर 02 गया स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निमित निर्वाचक सूची की तैयारी हेतु आज दिनांक 01 अक्टूबर 2022 को जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ समाहरणालय बक्सर परिसर स्थित सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई। बक्सर जिलान्तर्गत सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक आयोजित कर जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा 02 गया स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु सूची की तैयारी का कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। सभी आवेदक दिनांक 01 अक्टूबर से दिनांक 07 नवम्बर 2022 तक अपना आवेदन संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/पदाभिहित पदाधिकारी के समक्ष जमा किया जायेगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची में शामिल होने के लिए आवेदक को फार्म-18 में अपेक्षित दस्तावेज/प्रमाण पत्र के साथ आवेदन समर्पित करना होगा। इसी प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची में शामिल होने के लिए आवेदक को फॉर्म-19 में अपेक्षित दस्तावेज/प्रमाण पत्र के साथ आवेदन समर्पित करना होगा। सभी आवेदक को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!