
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटाढ़ी का औचक निरीक्षण प्रातः 9:30 से 10:00 बजे के बीच किया गया।* *निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक, पदाधिकारी एवं कर्मी अनुपस्थित पाए गए।**निबंधन काउंटर भी प्रारंभ नहीं था।**इस क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन बक्सर को निम्नलिखित निर्देश दिए :-**48 घंटे के अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत/प्रतिनियुक्त सभी चिकित्सक, पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही अनुपस्थित चिकित्सक, पदाधिकारी एवं कर्मियों का अप्रैल माह का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया।**आज अपराहन 5:00 बजे तक इटाढी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समीक्षा करते हुए प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे कि यह परिस्थिति क्यों उत्पन्न हुई।**जिला पदाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया कि वे स्वयं प्रातः 8:00 बजे सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से वीडियो कॉल के माध्यम से सीएससी/पीएचसी में सभी कर्मियों की उपस्थिति संबंधी विवरणी प्राप्त कर प्रत्येक दिन प्रातः 9:00 बजे तक प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे साथ ही वरीय पदाधिकारियों के माध्यम से औचक निरीक्षण कराएं एवं निरीक्षण का सप्ताहिक प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।