
बक्सर जिले में चल रहे जल नल योजना में अनियमितता आ रही है सामने जल नल योजना के लिए बक्सर नगर के कई सारे मोहल्लों में खुदाई की गई इसके बाद उसमें पाइप डाला गया है पाइप डालने के बाद गड्ढे को कई महीनों तक उसी स्थिति में छोड़ दिया जाता है कई महीने बीतने के बाद उस गड्ढे को रिपेयरिंग करके रोड के बराबर करना है पर देखने में यह आ रहा है कि किसी भी मोहल्ले में खुदाई करने के बाद सही से उस गड्ढे को भरकर उसके रिपेयरिंग नहीं हो रही है कोरम पूरा करने के लिए रातों रात गड्ढे की रिपेयरिंग कर दी जाती है जो गड्ढा भरने के बाद एक से 2 महीने में दोबारा टूट जा रहा है यह पता नहीं चल पा रहा है कि कौन सा मैटेरियल यूज किया जा रहा है कि यह एक से डेढ़ महीने में ही टूट जा रहा है यह हाल बक्सर जिले के सभी मोहल्लों का है।