
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय अवस्थित सभागार में आहूत की गई।**1. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कृषि पदाधिकारी से जिले में उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में पृच्छा की। जिस पर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डीएपी उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि 7500 एमटी की मांग के विरुद्ध अभी तक 3248 एमटी ही डीएपी प्राप्त हुआ है।**2. जिला पदाधिकारी महोदय ने किसानों के, उर्वरक की उपलब्धता की समस्या के, संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि रवि की फसल की बुआई की जरूरत के अनुसार सभी प्रखंडों में डीएपी का वितरण किया जाए और साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक का वितरण न हो।**3. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि 11 दिसंबर 2021 को 2358.6 एमटी इफको, डीएपी बक्सर को उपलब्ध हो जाएगा जिसे अतिशीघ्र ही किसानों के बीच वितरित कर दिया जाएगा।**4. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि अनुज्ञप्तिधारी समितियां एवं पैक्स उर्वरक के खरीद के लिए उन्होंने राशि जमा की है कि नहीं, यदि राशि जमा नहीं की है तो राशि जमा कराएं, साथ ही सभी खुदरा अनुज्ञप्तिधारियों की एक बैठक बुलाकर उर्वरक वितरण के संबंध में अपना प्रतिवेदन दें कि सभी जरूरतमंद किसानों को डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके।**5. माननीय सदस्य बिहार विधानसभा डुमरांव ने कहा कि उर्वरक का वितरण सेंट्रलाइज ना होकर डिसेंट्रलाइज होना चाहिए जिससे समितियों एवं पैक्सो पर उर्वरक की खरीद के लिए भीड़ एकत्रित ना हो और सभी को जरूरत के हिसाब से उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी इसे भी सुनिश्चित करें कि उचित मूल्य पर ही उर्वरक, सभी को उपलब्ध हो सके।* *6. जिले में उर्वरक संबंधी शिकायतों के निवारण एवं इस पर त्वरित कार्रवाई हेतु उर्वरक नियंत्रण कोषांग का गठन किया गया है संपर्क मोबाइल नंबर 7739724622 है।**7. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निरंतर प्रेस विज्ञप्ति या एनआईसी पर जिले में उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में किसानों को अवगत कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी किसानों को डीएपी एवं अन्य उर्वरक उचित मूल्य पर ही मिले।**8. बैठक में माननीय सदस्य बिहार विधानसभा डुमराव, उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, कृषि विभाग से संबंधित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।