
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने आज दिनांक 07 जनवरी 2021 को चौसा प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु विद्यालयों के द्वारा किये गये इंतजामों का निरीक्षण किया। साथ ही छात्र/छात्राओं के बीच मास्क वितरण एवं पढ़ाई के स्थिति की भी जाँच की। वार्ता के क्रम में नवीं एवं दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने लम्बे अंतराल में पढ़ाई न हो पाने की वजह से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को 10वें वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षा चलाने का निदेश दिया ताकि लॉकडाउन के कारण बाधित पढ़ाई की क्षतिपूर्ति की जा सके। जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंन्धको को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सरकार के द्वारा जारी (SOP) मानक संचालक प्रक्रिया के अक्षरशः अनुपालन करने का सख्त निदेश भी दिया गया। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किये जाने की बात बताई गई।