बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 11 सितम्बर 2025 को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन (Male & Female)/नियोजन मेला का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें Hero Motocorp Ltd. Haridwar कंपनी को आमंत्रित किया गया है। कम्पनी नियोक्ता द्वारा यह कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। आई.टी.आई. पास अभ्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के प्राचार्य, मो० मसूद रशीद ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 11 सितम्बर 2025 (गुरुवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के कैम्पस में सुबह 10:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसेः आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, फोटो इत्यादि प्रमाण पत्र के साथ नियोजन मेला में भाग लेकर लाभ उठाये।