Sat. Jun 6th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखंड के ग्राम पंचायत दलसागर स्थित तालाब पर वृक्षारोपण किया गया।*

*जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण अवयव है। बक्सर जिलें में मनरेगा योजना अंतर्गत वितीय वर्ष 2024-25 में कुल 301400 पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें प्रति पंचायत 2400 पौधा रोपित किये जायेंगे। बक्सर प्रखंड में 3200 पौधा मनरेगा से रोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधे निजी भूमि पर, ग्रामीण सडको के किनारे, जल संचयनों के किनारे एवं अन्य सरकारी भूमि पर रोपित किये जा रहे है।*

*इसी क्रम में बक्सर प्रखंड के दलसागर स्थित तालाब पर जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में 600 पौधे रोपित किये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पौधे की सुरक्षा हेतु चारो तरफ कटीले तार से घेराबंदी की जायेगी। पौधों के सतत देखभाल एवं सुरक्षा हेतु 06 वनपोषक को रखा जाएगा। जो 05 वर्षों तक लगातार पौधों की देखभाल करेंगे। मनरेगा अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह 08 दिवसों का मजदूरी 1960 रूपये देय होगा।*

*ग्राम पंचायतों में यदि किसी लाभुक जिनके पास अपना जमीन हो पौधारोपण हेतु ग्राम पंचायत के मुखिया, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी से कार्यवधि में सम्पर्क कर सकते है। हरित क्रांति समूह अंतर्गत निजी भूमि पर वृक्षारोपण हेतु कम से कम 10 कटठा भूमि की आवश्यकता होती है।*

*वृक्षारोपण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!