*बिहार लोक सेवाओ का अधिकार अधिनियम, 2011 के क्रियान्वयन के संबंध में आज दिनांक 19 जुलाई 2024 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल के द्वारा सभी आई०टी० सहायको के साथ बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।*
*अंचल स्तर पर निर्गत किए जाने वाले प्रमाण पत्र यथा जाति/आवास/आय प्रमाण पत्र इत्यादि के ससमय निष्पादन की समीक्षा की गई। सभी आई०टी० सहायकों को निर्देशित किया गया कि ससमय कार्यालय में उपस्थित होकर आम जनों को निर्धारित तिथि के पूर्व सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।*
*प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अंचल राजपुर एवं ब्रह्मपुर में 80% आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है, जबकि अंचल चौगाई में समय से निष्पादन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में श्री सनिर त्रिपाठी, आई०टी० सहायक का एक दिन का मानदेय/वेतन कटौती की गई। अंचल बक्सर में आवेदन निष्पादन प्रतिशत कम होने के कारण श्री निर्मल कुमार, आई०टी० सहायक से स्पष्टीकरण किया गया।*
*सभी आई०टी० सहायकों को निर्देशित किया गया कि जो भी आवेदक सेवा केंद्र पर आते है, उनका ऑफलाइन आवेदन लिया जाए अगर इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के विरुद्घ सख्त करवाई की जाएगी।