Sat. Jun 6th, 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार
NDA सरकार के लगातार गिरती विधि व्यवस्था के विरुद्ध में महागठबंधन की ओर से प्रतिरोध मार्च कार्यक्रम बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी के नेतृत्व में सिंडिकेट बक्सर से प्रारंभ हुआ जो कांग्रेस कार्यालय होते हुए सोहनी पट्टी मोहल्ला होते हुए बायपास रोड होते हुए जिलाधिकारी गेट तक पहुंचा जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता ने बिहार सरकार मुर्दाबाद बिहार सरकार इस्तीफा दो के नारे से मार्च किया इस अवसर पर डॉ मनोज पांडे ने कहा कि बिहार की सरकार कथनी और करनी में रोज बातें फिरती है यह सरकार कहती कुछ और और करती कुछ और यह सरकार जब दिल्ली की सरकार से बाहर थी तब कहा करती थी कि बिहार में विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए आज दिल्ली की सरकार में मिली भगत करके जनता की शोषण का कार्य कर रही है डॉ पांडे ने कहा कि आने वाले विधानसभा में इसका जवाब भगवान रूपी जनता अवश्य देगी इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोला ओझा विनय सिंह पंकज उपाध्याय डॉ सत्येंद्र ओझा युवा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय अजय ओझा त्रिजोगी नारायण मिश्रा श्रीमती निर्मला देवी श्रीमती पुष्पा वर्मा अजय राय रोहित उपाध्याय अभय मिश्रा महेंद्र चौबे अजय यादव तिलेश्वर नट कुमकुम देवी सहित मुख्य रूप से भाग लिया अंत में महागठबंधन के जिला अध्यक्ष के साथ में जिलाधिकारी बक्सर के प्रतिनिधि के रूप में संजय कुमार एक ज्ञापन दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!