
बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके हुनर एवं योग्यता के आधार पर रोजगार एवं मार्गदर्शन देने के उदेश्य से जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र परिसर, बक्सर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया l बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति एवं जीविका द्वारा मेला का आयोजन किया गया l दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंच पर आगत अतिथियों का स्वागत जीविका दीदियों और अधिकारियों द्वारा पौधा समर्पित कर किया गया। उप विकास आयुक्त महोदय ने युवाओं से कहा कि अपने स्कील को पहचाने और उसके तहत प्रशिक्षित होकर रोजगार लें l इससे पूर्व उप विकास आयुक्त महोदय ने नियोक्ताओं के प्रतिनिधियों से रोजगार के लिए चयनित युवक-युवतियों को दी जाने वाली सुविधाओं एवं सैलरी की जानकारी ली और जीविका के अधिकारियों से समय-समय पर इस बाबत फॉलो अप भी लेते रहने को कहा l अपने स्वागत संबोधन में श्री अरुण कुमार , जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने कहा कि इस आयोजन का उदेश्य सुदूर गाँव में बैठे बेरोजगार युवक युवतिओं को उनके रूचि एवं योग्यता के आधार पर पंजीकरण के पश्चात प्रशिक्षण देते हुए रोजगार उपलब्ध कराना है । इस तरह के आयोजन से सैकड़ो बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार भी उपलध कराया गया है l मंच पर मौजूद श्री विनोद कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी, बक्सर ने अपने संबोधन में कहा कि गाँव-गाँव में बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके हुनर, रूचि एवं योग्यता के आधार पर चयन कर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है l बेरोजगारी की समस्या में कमी आये और गाँव के युवक- युवतिओं को सही मार्गदर्शन देना ही इस मेला का उदेश्य है l**सिक्युरिटी गार्ड , अपरेल,मोबाइल असेंबलर सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लाजिस्टिक स्टॉफ , बी.पी. ओ आदि विभिन्न पदों के लिए रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया l* *नाँन मैट्रिक से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक / युवतियों ने सहभागिता दिखाई l रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 12 कंपनियों ने रोजगार देने के उदेश्य से अपना-अपना स्टॉल लगाया। G4S सिक्युरिटीज लिमिटेड, फॉक्स कॉन ग्रुप, क्वेस कॉर्प, शिव शक्ति, कोजेंट, हैबिटल एच आर साल्यूशन, ई काम एक्सप्रेस, ग्रे बीच, गुड वर्कर, ए. डी.आई.चित्रगुप्त फाइनेंस लि.वेबसन आदि ने अपना स्टॉल लगाया l इनमें से कई कंपनियां योग्यता के आधार पर चयन के पश्चात पहले प्रशिक्षण देंगी l प्रशिक्षण में दक्षता के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा l सभी स्टॉल्स पर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवक –युवतिओं को कैरिअर निर्माण के लिए मार्गदर्शन दिया l रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 210 युवक –युवतिओं ने नौकरी के लिया निबंधन कराया l जिसमे 120 युवक एवं 90 युवतियां रहीं l मेला के माध्यम से उपस्थित कंपनियों ने 46 युवक–युवतिओं को मौके पर ही औफर लेटर दिया है l इस अवसर पर मंच का संचालन श्री भोले नाथ पाण्डेय, प्रबंधक, रोजगार , जीविका ने किया। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय प्रबंधक एवं जीविका दीदी उपस्थित रहे।*