
जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद लिए गांव कृतपुरा बक्सर गांव में दलित बस्तियों में आंगनबाड़ी के बच्चे दलित बस्ती के बच्चों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य पशुधन साफ-सफाई विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बच्चों के बीच छोटे-छोटे बच्चों के बीच पढ़ने लिए लिखने के लिए कॉपी पेंसिल स्टडी मैटेरियल का वितरण किया गया एवं उनके माता-पिता से मिलकर उन्हें शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया यहां इस अवसर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो अखिलेश मंडल के मार्गदर्शन में किया गया ग्रमीणों के लोगो को बताया कि आज के समय मे शिक्षा सर्वपरि है एक रोटी कम खाय बच्चों को जरूर पढ़ाओ । एनएसएस टीम लीडर सह ब्रांड एम्बेसडर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति बक्सर सुंदरम कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया सुंदरम कुमार ने बताया कि शिक्षा आज के समय में सबसे बड़ा धन है शिक्षा के बिना समाज में जीना अंधकार के समान है शिक्षा ही एक ऐसा धन है जिसको कोई चुरा नही सकता है इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है ,इस अवसर पर शिक्षक मदन सिंह सेविका कुमारी रीमा ,सहाइका कुमारी मीना ,बीडीसी पवन कुमार , स्वयंसेवक सत्येंद्र यादव माया यादव , पूजा कुमारी ,आकाश कुमार ,गुड़िया दुबे मधु ,शालिनी ,सौम्या ,करुणा महादेव सिंह , पल्लवी ,किशोर कुणाल ठाकुर , राम्प्रतिक चौबे , ग्रामीण रामजीत सिंह जगमोहन सिंह धर्मेन्द्र सिंह ,बिपिन सिंह ,बाबलु कुमार एवं अन्य लोगो ने भाग लिया ।