Thu. Jul 30th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,पटना के निर्देशानुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह – सचिव, जिला प्राधिकरण, बक्सर, धर्मेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार,बक्सर के तत्वावधान में नालसा की स्कीम “गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन” के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पैनल अधिवक्ता संजय कुमार एवं पीएलवी शिव दयाल पाण्डेय के द्वारा राजपुर प्रखंड के समहुता पंचायत में गरीबी उन्मूलन के बारे में जागरूक किया गया।मौके पर गरीबी उन्मूलन योजना 2015 के कार्यक्रम का आयोजन मुखिया रुबाना परवीन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें *पैनल अधिवक्ता संजय कुमार* के द्वारा गरीबी उन्मूलन हेतु केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा कल्याणकारी योजनाओँ के बारे में बताया गया। विधिक सहायता केंद्र राजपुर के *पारा विधिक स्वयंसेवक शिव दयाल पाण्डेय* द्वारा लोगो को *गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन* हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले *नि:शुल्क विधिक सहायता* के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। केंद्र सरकार एवम राज्य सरकार द्वारा गरीबों के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारीयोजनाओं जैसे,राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन योजना,मुख्यमंत्री वृद्ध जन पेंशन योजना, निःसक्तता पेंशन, प्रधानमंत्री बीमा योजना ,कृषि सम्मान निधि योजन आदि विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,पी०एल०वी० शिव दयाल पांडेय द्वारा आगामी 12 मार्च को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी लोगों को जागरूक किया कि अगर आप के किसी भी प्रकार का समस्या जैसे पारिवारिक विवाद,वैवाहिक विवाद, बैंक ऋण विवाद,बिजली बिल समस्या ,भूमि विवाद, पानी विवाद,सड़क दुर्घटना बीमा विवाद, आदि सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में नि:शुल्क निपटारा किया जाता है,लोक अदालत में पहुंच कर अपनी समस्या का समाधान करवाएं। जागरूकता शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण अमरदीप मंडल,विजय कुमार,अनिल मंडल,सुमन कुमार,सोनू मुर्मू, राजेश हासदा,परवेज आलम, काशिफ आलम, मुन्ना कुमार,संगीता कुमारी,भोलिया देवी, रधिया देवी, आदि उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!